आज के हलचल वाले शेयर, जानिए क्या रही वजह

आज स्टील शेयरों में तेजी देखने को मिली। दिल्ली हाईकोर्ट ने घरेलू स्टील कंपनियों को बड़ी राहत दी है।

अपडेटेड Apr 26, 2016 पर 4:03 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    स्टील शेयर

    आज स्टील शेयरों में तेजी देखने को मिली। दिल्ली हाईकोर्ट ने घरेलू स्टील कंपनियों को बड़ी राहत दी है। दिल्ली हाईकोर्ट ने स्टील कंपनियों के एमआईपी यानि मिनिमम इंपोर्ट प्राइस पर रोक नहीं लगाने का आदेश दिया है। साथ ही दिल्ली हाईकोर्ट ने स्टील इंपोर्ट्स को एमआईपी नियमों का पालन करने की नसीहत भी दी है। इस खबर के बाद स्टील कंपनियों के शेयरों में 4 फीसदी तक की तेजी देखने को मिली।

    तंबाकू शेयरों की पिटाई

    आज सीएनबीसी-आवाज़ की खबर का असर तंबाकू शेयरों पर दिखा। दरअसल सीएनबीसी-आवाज़ को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक तंबाकू सेक्टर में विदेशी निवेश पर पूरी तरह से रोक लगाई जा सकती है।  वाणिज्य मंत्रालय ने इस सिलसिले में कैबिनेट नोट जारी किया है। और इसे संबंधित मंत्रालयों को सलाह के लिए भेजा गया है। माना ये जा रहा है कि इस प्रस्ताव को अगले महीने तक मंजूरी भी मिल सकती है। सरकार के इस फैसले पर आईटीसी और दूसरे सिगरेट कंपनियों ने चिंता जताई है। बता दें कि अभी सिगरेट की मार्केटिंग, ब्रैंडिंग और फ्रैंचाइजी में विदेशी निवेश की छूट है। सिर्फ सिगरेट की मैन्युफैकचरिंग में विदेशी निवेश पर पाबंदी है।

    महिंद्रा लाइफ

    अच्छे नतीजों के दम पर महिंद्रा लाइफ का शेयर आज चढ़ा है। महिंद्रा लाइफस्पेस के चौथी तिमाही के नतीजे अच्छे रहे है। कंपनी का मुनाफा 31 करोड़ रुपये से बढ़कर 49 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं कंसो आय 259 करोड़ से बढ़कर 266 करोड़ हो गई है। कंपनी का एबिटडा 50 करोड़ रुपये से बढ़कर 57 करोड़ रुपये हो गया है। इसके अलावा एबिटडा मार्जिन 19.3 फीसदी से बढ़कर 21.4 फीसदी हो गया है।


    भारत फोर्ज

    भारत फोर्ज के शेयर में आज करीब 2.5 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। कंपनी को बोइंग से कॉन्ट्रैक्ट मिला है। ये कॉन्ट्रैक्ट बोइंग के विमान 777X के पूर्जे बनाने के लिए मिला है। इससे पहले भारत फोर्ज ने बोइंग 737 विमान के लिए भी पूर्जे सप्लाई किए है।

    वीडियो देखें

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।