Get App

एस्कॉर्ट्सः जून में ट्रैक्टरों की बिक्री 11.3% बढ़ी

इस साल जून में ट्रैक्टर बिक्री 6946 यूनिट्स रही है, जबकि पिछले साल जून में ट्रैक्टर बिक्री 6238 यूनिट्स रही थी।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 01, 2016 पर 2:47 PM
एस्कॉर्ट्सः जून में ट्रैक्टरों की बिक्री 11.3% बढ़ी

जून में एस्कॉर्ट्स के ट्रैक्टरों की बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली है। साल दर साल आधार पर जून में एस्कॉर्ट्स के ट्रैक्टरों की बिक्री 11.3 फीसदी बढ़ी है। इस साल जून में एस्कॉर्ट्स की कुल ट्रैक्टर बिक्री 6946 यूनिट्स रही है, जबकि पिछले साल जून में ट्रैक्टर बिक्री 6238 यूनिट्स रही थी। इस साल मई में एस्कॉर्ट्स की कुल ट्रैक्टर बिक्री 5331 यूनिट्स रही थी।

सालाना आधार पर जून में एस्कॉर्ट्स की घरेलू बाजार में बिक्री 6139 यूनिट्स से 12.2 फीसदी बढ़कर 6890 यूनिट्स रही है। जून में एस्कॉर्ट्स की घरेलू बाजार में बिक्री 10 महीने में सबसे ज्यादा रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें