Get App

ट्रायम्फ थ्रक्सटन आर लॉन्च, ब्रिटेन की आइकॉनिक बाइक

ब्रिटिश मोटरसाइकिल कंपनी ट्रायम्फ ने अपनी नई बाइक थ्रक्सटन आर को भारत में लॉन्च कर दिया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 04, 2016 पर 1:10 PM
ट्रायम्फ थ्रक्सटन आर लॉन्च, ब्रिटेन की आइकॉनिक बाइक

ब्रिटिश मोटरसाइकिल कंपनी ट्रायम्फ ने अपनी नई बाइक थ्रक्सटन आर को भारत में लॉन्च कर दिया है। थ्रक्सटन आर की कीमत करीब 11 लाख रुपये है। दिखने में ये बाइक क्लासिक है लेकिन मॉर्डन फीचर के साथ। थ्रक्सटन आर में 1200 सीसी का इंजन है, जो कि 96 बीएचपी का पावर देता है। रोड, रेन और स्पोर्ट ये तीन ड्राइविंग मोड इस बाइक में मिलते हैं। साथ ही सेफ्टी के लिहाज से एबीएस और ट्रैक्शन कंट्रोल फीचर भी दिये गये हैं और ये फीचर हैचबैक कारों में भी नहीं मिलते हैं। इसके अलावा थ्रक्सटन आर में कुछ ऑप्शनल फीचर्स भी कंपनी दे रही है जैसे फेयरिंग, सिंगल बुलेट सीट, और टैंक पर लेदर स्ट्रैप।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें