वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में टीवीएस मोटर का मुनाफा 10.4 फीसदी बढ़कर 133 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में टीवीएस मोटर का मुनाफा 120.2 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में टीवीएस मोटर का मुनाफा 10.4 फीसदी बढ़कर 133 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में टीवीएस मोटर का मुनाफा 120.2 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में टीवीएस मोटर की आय 2.8 फीसदी बढ़कर 3239 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में टीवीएस मोटर की आय 3151.1 करोड़ रुपये रही थी।
साल दर साल आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में टीवीएस मोटर का एबिटडा 202.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 218.5 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में टीवीएस मोटर का एबिटडा मार्जिन 6.8 फीसदी से बढ़कर 7.3 फीसदी रहा है।
सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में टीवीएस मोटर की अन्य आय 24.8 करोड़ रुपये से बढ़कर 34.8 करोड़ रुपये रही है। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में टीवीएस मोटर के 2-व्हीलर गाड़ियों की बिक्री 4 फीसदी बढ़ी है और बाजार हिस्सेदारी 15.5 फीसदी पर पहुंच गई है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।