Get App

टीवीएस मोटर: मुनाफा 30.1% बढ़ा, आय 15.2% बढ़ी

टीवीएस के चौथी तिमाही के नतीजे मिलेजुले रहे हैं। मुनाफा और आय उम्मीद से बेहतर रहा है।

MoneyControl Newsअपडेटेड May 03, 2016 पर 4:16 PM
टीवीएस मोटर: मुनाफा 30.1% बढ़ा, आय 15.2% बढ़ी

टीवीएस के चौथी तिमाही के नतीजे मिलेजुले रहे हैं। मुनाफा और आय उम्मीद से बेहतर रहा है। लेकिन मार्जिन उम्मीद से कम रहा है। वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 30.1 फीसदी बढ़कर 117 करोड़ रुपये रहा है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 91 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में टीवीएस मोटर्स की आय 15.2 फीसदी बढ़कर 2815 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में कंपनी की आय 2457 करोड़ रुपये रही थी।

सालाना आधार पर चौथी तिमाही में टीवीएस मोटर्स का एबिटडा 150 करोड़ रुपये से बढ़कर 179 करोड़ रुपये हो गया है। साल दर साल आधार पर चौथी तिमाही में टीवीएस मोटर्स का एबिटडा मार्जिन 6.1 फीसदी से बढ़कर 6.3 फीसदी हो गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें