Get App

जनवरी में टीवीएस मोटर की बिक्री मामूली घटी

इस साल जनवरी में टीवीएस मोटर ने 2.07 लाख गाड़ियां बेची हैं। पिछले साल जनवरी में 2.08 लाख गाड़ियां बेची थी।

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 02, 2017 पर 2:37 PM
जनवरी में टीवीएस मोटर की बिक्री मामूली घटी

जनवरी महीने में टीवीएस मोटर की बिक्री में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। साल दर साल आधार पर जनवरी में टीवीएस मोटर की बिक्री 0.7 फीसदी घटी है। इस साल जनवरी में टीवीएस मोटर ने कुल 2.07 लाख गाड़ियां बेची हैं। पिछले साल जनवरी में टीवीएस मोटर ने कुल 2.08 लाख गाड़ियां बेची थी। हालांकि महीने दर महीने आधार पर जनवरी में टीवीएस मोटर की बिक्री 12 फीसदी बढ़ी है। पिछले साल दिसंबर महीने में टीवीएस मोटर ने कुल 1.85 लाख गाड़ियां बेची थी।

सालाना आधार पर जनवरी में टीवीएस मोटर की 2-व्हीलर गाड़ियों की बिक्री 2.01 लाख यूनिट से 0.5 फीसदी बढ़कर 2.02 लाख यूनिट रही है। सालाना आधार पर जनवरी में टीवीएस मोटर की 3-व्हीलर गाड़ियों की बिक्री 7252 यूनिट से 33.1 फीसदी घटकर 4850 यूनिट रही है। सालाना आधार पर जनवरी में टीवीएस मोटर का एक्सपोर्ट 34823 यूनिट से 2 फीसदी घटकर 34110 यूनिट रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें