TVS Motor Q3: मुनाफा 22.5% बढ़कर 353 करोड़ रुपए पर पहुंचा, 5 रुपए प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंट का ऐलान

TVS Motors के शेयर आज बीएसई पर 0.44 फीसदी की बढ़त के साथ 986.20 के स्तर पर बंद हुए हैं। दिसंबर 2022 तिमाही में कंपनी की कुल टू-व्हीलर बिक्री 8.36 लाख यूनिट रही है। जबकि पिछले साल की इसी अवधि में कंपनी ने 8.35 लाख टू-व्हीलर बेचे थे

अपडेटेड Jan 24, 2023 पर 6:52 PM
TVS Motors के शेयर आज बीएसई पर 0.44 फीसदी की बढ़त के साथ 986.20 के स्तर पर बंद हुए हैं
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    TVS Motor Q3 Results : TVS Motor 31 दिसंबर 2022 को खत्म हुई वित्त वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। दिसंबर तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन मुनाफा सालाना आधार पर 22.5 फीसदी की बढ़त के साथ 352.75 करोड़ रुपए पर रहा है। कंपनी के बोर्ड ने 31 मार्च 2023 को खत्म होने वाले वित्त वर्ष के लिए 5 रुपए प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड का भी ऐलान किया है। इस अंतरिम डिविडेंड का भुगतान 9 फरवरी को या उसके बाद किया जाएगा।

    टीवीएस मोटर्स की आय सालाना आधार पर 14.7 फीसदी की बढ़त के साथ 6545 करोड़ रुपए पर रही

    दिसंबर 2022 में खत्म हुई तीसरी तिमाही में टीवीएस मोटर्स की आय सालाना आधार पर 14.7 फीसदी की बढ़त के साथ 6545 करोड़ रुपए पर रही है। पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी की आय 5706 करोड़ रुपए पर रही थी। साल दर साल आधार पर तीसरी तिमाही में कंपनी का EBITDA सालाना आधार पर 16 फीसदी की बढ़त के साथ 658 करोड़ रुपए पर आ गया है जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 568 करोड़ रुपए रहा था। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में कंपनी का EBITDA मार्जिन 10 फीसदी पर ही बरकरार रहा है।


    Stock market:T+1 सिस्टम से तेजी से होगा ट्रेड सेटलमेंट, स्टॉक मार्केट में लिक्विडिटी और ट्रेड वॉल्यूम में होगा इजाफा

    दिसंबर 2022 तिमाही में कंपनी की कुल टू-व्हीलर बिक्री 8.36 लाख यूनिट रही

    TVS Motors के शेयर आज बीएसई पर 0.44 फीसदी की बढ़त के साथ 986.20 के स्तर पर बंद हुए हैं। दिसंबर 2022 तिमाही में कंपनी की कुल टू-व्हीलर बिक्री 8.36 लाख यूनिट रही है। जबकि पिछले साल की इसी अवधि में कंपनी ने 8.35 लाख टू-व्हीलर बेचे थे। दिसंबर 2022 तिमाही में कंपनी ने 2.53 लाख टू-व्हीलर एक्सपोर्ट किए है। वहीं, दिसंबर 2021 तिमाही में कंपनी ने 2.07 टू-व्हीलर एक्सपोर्ट किए थे।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।