Get App

यूको बैंक को ₹437 करोड़ का घाटा

तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में यूको बैंक का ग्रॉस एनपीए 16.51 फीसदी से बढ़कर 17.18 फीसदी रहा है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 31, 2017 पर 6:04 PM
यूको बैंक को ₹437 करोड़ का घाटा

वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में यूको बैंक को 437 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में यूको बैंक को 1497 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में यूको बैंक की ब्याज आय 13.5 फीसदी घटकर 975.8 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में यूको बैंक की ब्याज आय 1127.9 करोड़ रुपये रही थी।

तिमाही दर तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में यूको बैंक का ग्रॉस एनपीए 16.51 फीसदी से बढ़कर 17.18 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में यूको बैंक का नेट एनपीए 8.83 फीसदी से बढ़कर 8.99 फीसदी रहा है।

तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में यूको बैंक की प्रोविजनिंग 1488.3 करोड़ रुपये से घटकर 1326 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले साल की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में यूको बैंक की प्रोविजनिंग 2360.8 करोड़ रुपये रही थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें