Get App

एशियाई बाजार सुस्त, एसजीएक्स निफ्टी 0.15% नीचे

निक्केई को छोड़कर आज सभी अहम एशियाई बाजार लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं।

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 08, 2017 पर 9:30 AM
एशियाई बाजार सुस्त, एसजीएक्स निफ्टी 0.15% नीचे

एशियाई बाजारों में आज कमजोरी के साथ कारोबार होता दिख रहा है। निक्केई को छोड़कर आज सभी अहम एशियाई बाजार लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। निक्केई 0.06 फीसदी की मामूली बढ़ दिखा रहा है। जबकि एसजीएक्स निफ्टी में 0.2 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है।

जापान का निक्केई 0.06 फीसदी की हल्की बढ़त के साथ 18920 के स्तर के आसपास दिख रहा है। जबकि स्ट्रेट्स टाइम्स 0.4 फीसदी गिरकर 3060 के स्तर के आसपास कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग करीब 0.07 फीसदी की हल्की कमजोरी के साथ 23315 अंक के आसपास नजर आ रहा है। वहीं ताइवान का बाजार 0.09 फीसदी की हल्की कमजोरी के साथ 9550 के आसपास दिख रहा है। जबकि कोस्पी 0.6 फीसदी गिरकर 2062 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.3 की गिरावट के साथ 3142 के आसपास कारोबार कर रहा है। जबकि एसजीएक्स निफ्टी 0.1 फीसदी की कमजोरी के साथ 8790 के नीचे कारोबार कर रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें