Budget 2023: बजट आने को 16 दिन से भी कम समय बचा है। CNBC आवाज़ पर बजट से सेक्टर्स की उम्मीदों का शंखनाद हो गया है। बजट पर स्पेशल सीरीज CORPORATE WISHLIST में आज रेलवे सेक्टर से जुड़ी कंपनी टीटागढ़ वैगन्स का मैनेजमेंट जुड़ा। रेलवे सेक्टर की बजट से क्या ख्वाहिशें हैं, इस पर टीटागढ़ वैगन्स के VC & MD उमेश चौधरी (Umesh Chowdhary-VC & MD-Titagarh Wagons) ने हमारे सहयोगी चैनल से बात की। उन्होंने कहा कि भारत में एक्सपोर्ट के मामले में चीन को पछाड़ने की ताकत है। हमारे पास इतनी क्षमता है कि हम विश्व के कई देशों में अपना एक्सपोर्ट बढ़ा सकते हैं।
