Vedanta के बोर्ड ने बुधवार को फिस्कल ईयर 2022 के लिए 18.50 रुपए प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया है। कंपनी अंतरिम डिविडेंड बांटने पर 6877 करोड़ रुपए जारी करेगी।

Vedanta के बोर्ड ने बुधवार को फिस्कल ईयर 2022 के लिए 18.50 रुपए प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया है। कंपनी अंतरिम डिविडेंड बांटने पर 6877 करोड़ रुपए जारी करेगी।
कंपनी ने रेगुलेटर को दी गई जानकारी में बताया, "कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर ने बुधवार 1 सितंबर बैठक की। इस बैठक में 18.50 रुपए के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है। 1 रुपए फेस वैल्यू वाले शेयरों पर कंपनी 18.50 रुपए का अंतरिम डिविडेंड देगी। फिस्कल ईयर 2021-2022 में अंतरिम डिविडेंड देने पर कंपनी 6877 करोड़ रुपए खर्च करेगी।"
फिस्कल ईयर 2021-2022 के लिए यह पहला अंतरिम डिविडेंड होगा। अंतरिम डिविडेंड के पेमेंट का रिकॉर्ड डेट 9 सितंबर होगा। यानी जिन लोगों के पास 9 सितंबर तक Vedanta के शेयर होंगे उन्हें अंतरिम डिविडेंड का फायदा मिलेगा।
Vedanta Ltd दुनिया की दिग्गज डायवर्सिफाई नेचुरल रिसोर्सेज कंपनी वेदांता रिसोर्सेज की सब्सिडियरी है। इस कंपनी का कारोबार भारत, साउथ अफ्रीका, नामीबिया और ऑस्ट्रेलिया तक फैला है।
बुधवार को Vedanta ltd के शेयर BSE पर 1.63% गिरकर 297.95 रुपए पर बंद हुआ है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।