वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में वेदांता का मुनाफा 4.5 गुना बढ़कर 1866 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में वेदांता का मुनाफा 412 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में वेदांता का मुनाफा 4.5 गुना बढ़कर 1866 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में वेदांता का मुनाफा 412 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में वेदांता की आय 29.6 फीसदी बढ़कर 20,393 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में वेदांता की आय 15,731 करोड़ रुपये रही थी।
साल दर साल आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में वेदांता का एबिटडा 3325 करोड़ रुपये से बढ़कर 5879 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में वेदांता का एबिटडा मार्जिन 21.1 फीसदी से बढ़कर 28.8 फीसदी रहा है। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में वेदांता का टैक्स खर्च 49.2 करोड़ रुपये से बढ़कर 897 करोड़ रुपये रहा है।
वेदांता के मुताबिक तीसरी तिमाही में 1828 करोड़ रुपये का कुल कर्ज कम हुआ है, जबकि शुद्ध कर्ज 447 करोड़ रुपये कम हुआ है। कंपनी ने जनवरी में ही सालाना आयरन ओर माइनिंग प्रोडक्शन का लक्ष्य हासिल कर लिया है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।