Get App

वेंकीज को 41.7 करोड़ रुपये का मुनाफा

वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में वेंकीज की आय 18.1 फीसदी बढ़कर 616.7 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 09, 2017 पर 12:41 PM
वेंकीज को 41.7 करोड़ रुपये का मुनाफा

वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में वेंकीज को 41.7 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में वेंकीज को 2.7 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में वेंकीज की आय 18.1 फीसदी बढ़कर 616.7 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में वेंकीज की आय 522.2 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में वेंकीज का एबिटडा 20.8 करोड़ रुपये से बढ़कर 83.5 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में वेंकीज का एबिटडा मार्जिन 4 फीसदी से बढ़कर 13.5 फीसदी रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें