Get App

आवाज़ अनुमानः किन दिग्गजों पर है बाजार की नजर

आज बाजार को निफ्टी में शामिल 2 बड़ी कंपनियों के नतीजों का इंतजार रहेगा।

MoneyControl Newsअपडेटेड May 11, 2016 पर 8:14 AM
आवाज़ अनुमानः किन दिग्गजों पर है बाजार की नजर

आज बाजार को निफ्टी में शामिल 2 बड़ी कंपनियों के नतीजों का इंतजार रहेगा। आज कोटक महिंद्रा बैंक और एशियन पेंट्स के नतीजे आने वाले हैं।

सीएनबीसी-आवाज़ के अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में कोटक महिंद्रा बैंक का स्टैंडअलोन मुनाफा 30.7 फीसदी बढ़कर 689 करोड़ रुपये रह सकता है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में कोटक महिंद्रा बैंक का स्टैंडअलोन मुनाफा 527 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में कोटक महिंद्रा बैंक की ब्याज आय 63.2 फीसदी बढ़कर 1832 करोड़ रुपये रह सकती है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में कोटक महिंद्रा बैंक की ब्याज आय 1123 करोड़ रुपये रही थी।

जनवरी-मार्च तिमाही में कोटक महिंद्रा बैंक का क्रेडिट कॉस्ट ज्यादा रहने की आशंका जताई जा रही है। दरअसल, आईएनजी वैश्य बैंक के खातों की वजह से एनपीए में बढ़ोतरी की आशंका जताई जा रही है।

एशियन पेंट्स

सीएनबीसी-आवाज़ के अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में एशियन पेंट्स का मुनाफा 30 फीसदी बढ़कर 443 करोड़ रुपये रह सकता है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में एशियन पेंट्स का मुनाफा 341 करोड़ रुपये रहा था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें