Get App

केनस्टार में हिस्सा बेचेगी वीडियोकॉन

वीडियोकॉन ने केनस्टार में मैजॉरिटी हिस्सेदारी बेचने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 05, 2017 पर 3:34 PM
केनस्टार में हिस्सा बेचेगी वीडियोकॉन

वीडियोकॉन ने केनस्टार में मैजॉरिटी हिस्सेदारी बेचने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक कंपनी में हिस्सा खरीदने की रेस में हैवल्स, बजाज इलेक्ट्रिकल्स, सिम्फनी जैसी कंपनियां शामिल हैं। इसके अलावा प्राइवेट इक्विटी फर्म एडवेंट भी कंपनी में हिस्सा खरीदना चाहती है।

केनस्टार का अनुमानित वैल्युएशन 12 सौ से 15 सौ करोड़ रुपये है। डील से मिलने वाले पैसे का इस्तेमाल वीडियोकॉन कर्ज घटाने के लिए करेगी। हालांकि कंपनी ने अभी खबर पर कोई टिप्पणी करने से इंकार कर दिया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें