Get App

Vodafone Idea को मार्च तिमाही में 7022.8 करोड़ रुपए का नेट लॉस

Vodafone Idea Result: पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी को 11643.5 करोड़ रुपए का लॉस हुआ था

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 01, 2021 पर 8:34 AM
Vodafone Idea को मार्च तिमाही में 7022.8 करोड़ रुपए का नेट लॉस

Vodafone Idea Result: कर्ज के बोझ में दबी वोडाफोन आइडिया ने बुधवार को मार्च 2021 में खत्म चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। मार्च 2021 तिमाही में वोडाफोन आइडिया को 7022.8 करोड़ रुपए का नेट लॉस हुआ है। पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी को 11643.5 करोड़ रुपए का लॉस हुआ था।

इस दौरान कंपनी की आमदनी 9607.6 करोड़ रुपए रही। पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी की आमदनी 10,894.1 करोड़ रुपए थी।

वोडाफोन आइडिया के नतीजे मार्केट बंद होने के बाद जारी किए गए हैं। बुधवार को वोडाफोन आइडिया के शेयर 1.39 फीसदी यानी 0.14 रुपए गिरकर 9.95 रुपए पर बंद हुए थे।

इस दौरान वोडाफोन आइडिया की आमदनी 9807.6 करोड़ रुपए रहा। जबकि दिसंबर तिमाही में कंपनी की आमदनी 10,894.1 करोड़ रुपए था। 31 मार्च 2021 को खत्म वित्त वर्ष में कंपनी का लॉस घटकर 44,233.1 करोड़ रुपए राह। जबकि वित्त वर्ष 2019-20 में कंपनी का लॉस 73,878.1 करोड़ रुपए था।

मार्च तिमाही में वोडाफोन आइडिया की कंसॉलिडेटेड टोटल एनुअल इनकम 8 फीसदी घटकर 42,126.4 करोड़ रुपए रही। एक साल पहले कंपनी की कंसॉलिडेटेड आमदनी 45,996.8 करोड़ रुपए थी।

कंपनी पर ग्रॉस कर्ज 31 मार्च 2021 तक 1,80,310 करोड़ रुपए थी। इसमें 96,270 करोड़ रुपए स्पेक्ट्रम की बकाया राशि, 60,960 करोड़ रुपए का बकाया AGR (एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू) शामिल है। इसके अलावा 60,960 करोड़ रुपए का बैंक बकाया है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें