यथार्थ हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा केयर सर्विसेज लिमिटेड के शेयरों में 17 सितंबर को दिन में 10.2 प्रतिशत तक की बढ़त दिखी। BSE पर शेयर ने 52 सप्ताह का नया हाई 1083.60 रुपये क्रिएट किया। बाद में शेयर लगभग 9 प्रतिशत बढ़त के साथ 1070.45 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 10300 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है। दरअसल ग्लोबल प्राइवेट इक्विटी इनवेस्टर 'एडवेंट इंटरनेशनल' कंपनी में 3,150 करोड़ रुपये की प्राइमरी कैपिटल लगाने वाली है। इसके लिए डेफिनिटिव एग्रीमेंट साइन हो गया है। ट्रांजेक्शन के पूरा होने पर एडवेंट के यथार्थ हॉस्पिटल्स में 24.9 प्रतिशत की माइनॉरिटी हिस्सेदारी हासिल करने की उम्मीद है।
