वित्तीय मुश्किलों का सामना कर रही वोडाफोन आइडिया (VIL) ने गुरुवार को बताया कि उसने पहली तिमाही के लिए लाइसेंस फीस की बकाया रकम का भुगतान कर दिया है। इससे पहले यह रिपोर्ट आई थी कि VIL को लाइसेंस फीस चुकाने के लिए 150 करोड़ रुपये की कमी है।

वित्तीय मुश्किलों का सामना कर रही वोडाफोन आइडिया (VIL) ने गुरुवार को बताया कि उसने पहली तिमाही के लिए लाइसेंस फीस की बकाया रकम का भुगतान कर दिया है। इससे पहले यह रिपोर्ट आई थी कि VIL को लाइसेंस फीस चुकाने के लिए 150 करोड़ रुपये की कमी है।
कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि VIL ने पहली तिमाही के लिए बकाया लाइसेंस फीस का भुगतान कर दिया है।
VIL को कर्ज के बोझ के साथ ही भारी घाटे से भी जूझना पड़ रहा है। जून के अंत में कंपनी का कुल कर्ज और देनदारियां 1,91,590 करोड़ रुपये की थी। मौजूदा फाइनेंशियल ईयर की पहली तिमाही में कंपनी का कंसॉलिडेटेड लॉस घटकर 7,319 करोड़ रुपये रहा। पिछले वर्ष की समान अवधि में इसका लॉस 25,460 करोड़ रुपये का था।
हालांकि, कंपनी का कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू लगभग 14 प्रतिशत घटकर 9,152.3 करोड़ रुपये रह गया, जो पिछले वर्ष की इसी तिमाही में 10,659.3 करोड़ रुपये था।
देश के प्रमुख इंडस्ट्रियलिस्ट्स में शामिल कुमार मंगलम बिड़ला ने हाल ही में कंपनी के चेयरमैन के तौर पर इस्तीफा दे दिया था। इससे पहले उन्होंने VIL में आदित्य बिड़ला ग्रुप की हिस्सेदारी सरकार को सौंपने की पेशकश की थी जिससे कंपनी को बंद होने से बचाया जा सके।
एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू (AGR) से जुड़ी बकाया रकम के कैलकुलेशन में कथित तौर पर गल्तियों को ठीक करने से जुड़ी VIL की याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया था। इसके बाद कंपनी ने पिछले सप्ताह पुनर्विचार याचिका दायर की थी।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।