Get App

लॉन्च हुई फॉक्सवैगन एमियो, भारत में तैयार की गई कार

फॉक्सवैगन एमियो को कंपनी की डीलरशिप के अलावा मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए भी बुक किया जा सकता है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 06, 2016 पर 9:02 AM
लॉन्च हुई फॉक्सवैगन एमियो, भारत में तैयार की गई कार

फॉक्सवैगन ने भारत में सब-कॉम्पैक्ट सेडान एमियो लॉन्च कर दी है। इस कार की कीमत 5.25 लाख रुपये से शुरू होती है। कंपनी ने इस कार को भारत में ही तैयार किया है। फॉक्सवैगन एमियो में 1.2-लीटर, 3-सिलिंडर पेट्रोल और 1.5-लीटर, 4-सिलिंडर डीजल इंजन का ऑप्शन मिलेगा। इसके सभी वेरिएंट में डुअल-एयरबैग और एबीएस के स्टैंडर्ड फीचर शामिल होंगे।

फॉक्सवैगन एमियो को कंपनी की डीलरशिप के अलावा मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए भी बुक किया जा सकता है। एमियो का मुकाबला मारुति सुजुकी स्विफ्ट डिजायर, होंडा अमेज, ह्युंडई एक्सेंट और टाटा जिस्ट जैसी गाड़ियों से होगा। कार के प्रमोशन के लिए कंपनी 17 शहरों में रोड शो करेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें