अदानी पोर्ट के नतीजे आज आने वाले है। सीएनबीसी-आवाज़ के अनुमान के मुताबिक सालाना आधार पर कंपनी का मुनाफा 5 फीसदी घटकर 661 करोड़ से 626 करोड़ हो सकता है। वहीं आय भी 1 हजार 681 करोड़ रुपये से घटकर 1 हजार 678 करोड़ रुपये हो सकती है। कंपनी की मार्जिन भी सालाना आधार पर करीब 65 फीसदी से घटकर 62 फीसदी हो सकता है।
अदानी पावर भी आज नतीजे पेश करेगी। वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में कंपनी को 17 करोड़ रुपये का घाटा हो सकता है जबकि वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में 715 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। हालांकि कंपनी की आय में सालाना आधार पर 28 फीसदी की तेजी देखने को मिल सकती है। आय 4 हजार 667 करोड़ रुपये से बढ़कर 5 हजार 983 करोड़ रुपये हो सकती है। इसके अलावा कंपनी के मार्जिन के भी सालाना आधार पर 26 फीसदी से बढ़कर 31 फीसदी होने का अनुमान है।
टीवीएस मोटर्स के तिमाही नतीजे भी आज आने वाले है। वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 18 फीसदी बढ़कर 107 करोड़ हो सकता है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही मे कंपनी का मुनाफा 90 करोड़ रुपये रहा था। वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में सालाना आधाप पर कंपनी की आय 12 फीसदी बढ़कर 2 हजार 457 करोड़ रुपये से 2 हजार 743 करोड़ रुपये होने का अनुमान है। कंपनी के ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन में भी इजाफे की उम्मीद जताई जा रही है। इस अवधि में कंपनी का ओपीएम 6.1 फीसदी से बढ़कर 7.1 फीसदी हो सकता है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।