वाघ बकरी चाय के मालिक पराग देसाई की मौत, सड़क के कुत्तों से बचने की कोशिश में हुआ हादसा

वाघ बकरी चाय ग्रुप के कार्यकारी निदेशक (Executive Director) पराग देसाई का 49 साल की उम्र में निधन हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 15 अक्टूबर को पराग देसाई अपने घर के बाहर सड़क के कुत्तों का पीछा करने से बचने की कोशिश करते समय गिर गए जिसके बाद उन्हें ब्रेन हैमरेज हो गया

अपडेटेड Oct 23, 2023 पर 6:52 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
वाघ बकरी चाय ग्रुप के Executive Director पराग देसाई का 49 साल की उम्र में निधन हो गया।

वाघ बकरी चाय ग्रुप के कार्यकारी निदेशक (Executive Director) पराग देसाई का 49 साल की उम्र में निधन हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 15 अक्टूबर को पराग देसाई अपने घर के बाहर सड़क के कुत्तों का पीछा करने से बचने की कोशिश करते समय गिर गए जिसके बाद उन्हें ब्रेन हैमरेज हो गया। इस घटना की जानकारी सिक्योरिटी गार्ड को मिली और उसके बाद देसाई को अस्पताल ले जाया गया। वह कई दिनों वैंटिलेटर पर रहे। पराग देसाई वाघ बकरी चाय ब्रांड के मालिक हैं।

सड़क के कुत्तों का पीछा करने से बचने की कोशिश में हुआ एक्सीडेंट

पराग की निधन स्ट्रीट डॉग्स से बचने के कारण हुई और वह सिर्फ 49 साल के थे। उनके परिवार में पत्नी विदिशा और बेटी परीशा हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि सात दिनों तक वेंटिलेटर पर रहने के बाद 22 अक्टूबर को देसाई का अहमदाबाद के एक प्राइवेट अस्पताल में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज किया जाना है।


पराग देसाई का लंबा रहा कारोबी अनुभव – माना जाता था टी टेस्टिंग एक्सपर्ट

पराग देसाई वाघ बकरी चाय समूह के मैनेजिंग डायरेक्टर रसेश देसाई के बेटे थे। उनका 30 से अधिक सालों का कारोबारी अनुभव रहा है। देसाई ने कंपनी की सेल, मार्केटिंग और एक्सपोर्ट डिपार्टमेंटका का नेतृत्व किया। कंपनी का टर्नओवर 1,500 करोड़ रुपये से ज्यादा है। देसाई इंडस्ट्री की आवाज को उठाने में आगे रहे हैं। वह CII का भी हिस्सा रहे हैं। वाघ बकरी चाय की वेबसाइट के मुताबिक वह चाय टेस्टिंग में एक्सपर्ट (Tea Taster Expert) और अच्छी समझ रखने वाले थे। उन्होंने लॉन्ग आइलैंड यूनिवर्सिटी USA से एमबीए किया था।

IPCA Labs: शुरुआती कारोबार में 7% से ज्यादा चढ़ा शेयर, हिट किया 52 वीक का हाई

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।