रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) में मुकेश अंबानी (Mukesh Amabani) के CMD के तौर पर 20 साल पूरे हो गये हैं। उन्होंने 2002 में Reliance की बागडोर अपने हाथ में ली थी। उन्होंने तब से लेकर आज 20 सालों में RIL को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया। पिछले 20 सालों से कंपनी ने आय, मुनाफा, नेटवर्थ, एसेट, मार्केट कैप में डबल डिजिट ग्रोथ दिखाई है। के आर चोकसी के देवेन चोकसी ने इस कंपनी को डिटेल में मैप किया है। देवेन चोकसी इस कंपनी को पिछले बीस साल से ही नहीं बल्कि उसके पहले से इसे परख रहे हैं। इसका विश्लेषण कर रहे हैं। उनसे जानते हैं इन 20 सालों में मुकेश अंबानी की लीडरिशप का गेम चेंजिंग मोमेंट कौन सा रहा है-
