क्या थी ऐसी खबर, दिनभर हलचल में रहे ये शेयर

इन शेयरों में दिखी हलचल क्योंकि इनमें थी कुछ दमदार खबर, आइए जानते हैं कि क्या थी वो ऐसी खबर।

अपडेटेड Apr 13, 2016 पर 4:03 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    आज के कारोबार में इन शेयरों में दिखी हलचल क्योंकि इनमें थी कुछ दमदार खबर, आइए जानते हैं कि क्या थी वो ऐसी खबर।

    बीएचईएल

    सीएलएसए ने बीएचईएल की ऑउट परफॉर्म रेटिंग बरकरार रखी है। ब्रोकरेज का मानना है कि देश में पावर क्षेत्र में निवेश बढ़ने का सबसे ज्यादा फायदा बीएचईएल को होगा। कंपनी को हाल मे ही रायगढ़-पालघर ट्रांसमिशन लाइन के लिए 6000 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रेक्ट मिला है। सीएलएसए का मानना है कि इस ऑर्डर से कंपनी को खासा फायदा होने की उम्मीद है।

    विप्रो

    विप्रो के शेयर में आज खासी तेजी देखने को मिली। बायबैक की खबर के बाद कंपनी के शेयर में अच्छी खरीदारी दिखी। 20 अप्रैल को कंपनी का बोर्ड बायबैक के प्रस्ताव पर विचार करने वाला है। जानकारों का मानना है कि बायबैक कंपनी के कुल पैड कैपिटल के 2.5 फीसदी के बराबर रह सकता है। वित्तवर्ष 2015 के अंत में कंपनी का कुल इक्विटी 37 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा थी जबकि कैश 16 हजार 6 करोड़ रुपये से ज्यादा था। कंपनी का मार्केट कैप फिलहाल 1.4 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है।

    एलएंडटी


    एलएंडटी की आईटी सब्सिडियरी एलएंडटी इंफोटेक ने आईपीओ के लिए सेबी को अर्जी दी है। कंपनी ने 1.75 करोड़ रुपये के शेयर जारी करने के लिए रेड हेरिंग प्रॉस्पैक्टस दाखिल किया है। सेबी को दी गई अर्जी के मुताबिक साल 2014-15 में एलएंडटी इंफोटेक की आय 5071 करोड़ रुपये थी।

    कावेरी सीड्स

    कावेरी सीड्स के शेयर में आज तेजी देखने को मिली। कंपनी का नया प्लांट शुरू होने से शेयर में लेवाली देखने को मिली। कंपनी ने तेलंगाना में 21 करोड़ रुपये की लागत से नया प्लांट बनाया है। जिसकी सीड प्रोसेसिंग कैपासिटी 10-20 टन प्रति घंटा है।

    सांघवी फोर्जिंग

    सांघवी फोर्जिंग एंड इंजीनियरिंग के शेयर में आज खासी तेजी देखने को मिली। कंपनी को ऑयल एंड गैस सेक्टर से 12 करोड़ का ऑर्डर मिला है जिससे शेयर में लेवाली देखने को मिली है। ये ऑर्डर हेवी ओपन डाई फॉजिंग के लिए मिला है। कंपनी ने हाल में ही 15 हजार टन की क्षमता का ओपन डाई फोर्जिंग प्लांट शुरू किया है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।