जानिए किन शेयरों ने आज मचाई बाजार में हलचल

गोल्डमैन सैक्स के अपग्रेड के बाद जस्ट डायल के शेयर में आज ख्रासी तेजी देखी गई।

अपडेटेड Feb 18, 2016 पर 4:02 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    मैक्स फाइनेंशियल सर्विसेज
    ग्लोबल प्राइवेट इक्विटी फर्म केकेआर इन्वेस्टमेंट्स ने मैक्स फाइनेंशियल सर्विसेज में 9.95 फीसदी हिस्सा खरीदा है। ये हिस्सा कंपनी के प्रोमोटर्स ने बेचा है। केकेआर को 9.95 फीसदी हिस्सा बेचने के बाद प्रोमोटर्स का हिस्सा 30.5 फीसदी हुआ है। मैक्स फाइनेंशियल का कहना है कि जुटाई गई रकम का इस्तेमाल दूसरे कारोबार के विस्तार में करेंगे। मैक्स फाइनेंशियल मैक्स ग्रुप से डीमर्ज हुई कंपनी है

    सन फार्मा
    सन फार्मा के शेयर में आज तेजी देखने को मिली। शेयर करीब 1.5 फीसदी ऊपर पहुंचा। दरअसल, कंपनी के यूटीआई यानि यूरिनरी इंफेक्शन की दवा निट्रोफ्यूरेशन को यूएसएफडीए से मंजूरी मिल गई है।

    पुंज लॉयड
    पुंज लॉयड की मुसीबत बढ़ गई है। कंपनी के सिंगापुर सब्सिडियरों में कर्ज के रीपेमेंट पर समझौता नहीं हुआ है। दरअसल, पुंज लॉयड की सब्सिडयरी पुंज लॉयड पीटीई और सेमबावांग इजीनियर्स एंड कस्ट्रक्शन के बीच ये समझौता होना था। पुंज लॉयड ने अब सिंगापुर सब्सिडियरियों के न्यायिक नियंत्रण के लिए हाईकोर्ट में अर्जी दी।  

    बीएचईएल
    बीएचईएल को बांग्लादेश में 1,320 मेगावॉट का ऑर्डर मिल सकता है। ये प्रोजेक्ट 160 करोड़ का है। इस महीने के अंत तक प्रोजेक्ट मिलने की उम्मीद है। प्रस्तावित प्रोजेक्ट एक कोल-बेस्ड थर्मल पावर प्लांट है। इसका टेंडर बांग्लादेश इंडिया फ्रैंडशिप पावर कंपनी ने निकाला था। टेंडर के लिए भेल ने एलएंडटी और 2 जापानी कंपनियों को पीछे छोड़ते हुए सबसे सस्ती बिड डाली है।

    जस्ट डायल

    गोल्डमैन सैक्स के अपग्रेड के बाद जस्ट डायल के शेयर में आज ख्रासी तेजी देखी गई। गोल्डमैन सैक्स ने कंपनी की रेटिंग सेल से बढ़ाकर न्यूट्रल कर दी है। हालांकि, ब्रोकरेज ने 12 महीने का लक्ष्य 640 से घटाकर 490 रुपये कर दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी के शेयर के अब ज्यादा गिरने के आसार नहीं हैं। कंपनी के पास मौजूद कैश से भी वैल्यूएशन को सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। कंपनी के पास करीब 14 करोड़ डॉलर का कैश है जो उसके मार्केट कैप का 30 फीसदी है।


    वीडियो देखें

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।