जानिए आज इन शेयरों में क्यों रही हलचल

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने कंबाइन हार्वेस्टर बिजनेस में एंट्री की है।

अपडेटेड Mar 31, 2016 पर 4:42 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    आईटीडीसी

    सरकारी होटलों में विनिवेश की प्रक्रिया को तेज हो गई है। सरकार ने आईटीडीसी के 8 होटल के विनिवेश के लिए सलाहकार नियुक्त कर दिया है। 30 जून तक वैल्युएशन की रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट आने के बाद अगस्त के अंत होटलों को बेचने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। नई दिल्ली, पुडुचेरी, भरतपुर के आईटीडीसी होटलों का विनिवेश होना है।

    एलएंडटी

    एलएंडटी ने एलएंडटी इंफोसिटी में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेच दी है। कंपनी ने इस एसपीवी में अपना हिस्सा 89  फीसदी हिस्सा 191 करोड़ में बेचा है। कंपनी ने आंध्रप्रदेश इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट कॉपोरेशन के साथ मिलकर 1997 में ये एसपीवी  बनाया था। कंपनी ने हैदराबाद में 50 लाख स्कावयर फीट का आईटी स्पेस बनाया है। एलएंडटी ने अपना हिस्सा हैदराबाद की एक कंपनी को बेचा है।

    महिंद्रा एंड महिंद्रा

    महिंद्रा एंड महिंद्रा ने कंबाइन हार्वेस्टर बिजनेस में एंट्री की है। इसके लिए कंपनी ने फिनलैंड की कंपनी सेंपो रोजेनल्यु में 35 फीसदी हिस्सेदारी 135 करोड़ रुपये में खरीदी है। ये डील जून तक पूरी होने की उम्मीद है। महिंद्रा एंड महिंद्रा की फार्म इक्यूपमेंट बिजनेस में पूरी प्रोडक्ट लाइन बनाने की योजना है। वॉल्यूम के मामले में एमएंडएम दुनिया की सबसे बड़ी ट्रेक्टर कंपनी है।


    आईवीआरसीएल

    आईवीआरसीएल के शेयर में आज तेज गिरावट देखने को मिली। कोलकाता में कंपनी का निर्माणाधीन ब्रिज टूटने के बाद शेयर में भारी बिकवाली देखी गई। ब्रिज के टूटने से 10 लोगों के मरने की खबर है जबकि करीब 150 लोग मलबे में दबे हुए हैं।

    एमटीएनएल

    सरकारी टेलीकॉम कंपनी एमटीएनएल को 800 मेगाहर्ट्ज बैंड का स्पेक्ट्रम वापस करने के लिए सरकार से 428 करोड़ रुपये मिले हैं। कंपनी ने दिल्ली और मुंबई में 800 मेगाहर्ट्ज का स्पेक्ट्रम वापस किया था। जिसके लिए सरकार ने मुआवजा देने को कहा था।

    सुजलॉन एनर्जी

    सुजलॉन एनर्जी को एक बड़ी पावर युटिलिटी कंपनी से 197 करोड़ का ऑर्डर मिला है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।