बाजार में आज उतार-चढ़ाव था, लेकिन इस उठापटक के बीच कुछ शेयरों में काफी हलचल देखने को मिली। शेयरों में ये हलचल क्यों आई थी, यही हम आपको यहां बता रहे हैं।

बाजार में आज उतार-चढ़ाव था, लेकिन इस उठापटक के बीच कुछ शेयरों में काफी हलचल देखने को मिली। शेयरों में ये हलचल क्यों आई थी, यही हम आपको यहां बता रहे हैं।
सांघी इंडस्ट्रीज करीब 11% चढ़ा
आज कारोबार के दौरान सांघी इंडस्ट्रीज का शेयर करीब 11 फीसदी तक चढ़ गया। खबर आई कि पीरामल इंडस्ट्रीज ने सांघी इंडस्ट्रीज में करीब 256 करोड़ का निवेश किया है। पीरामल इंडस्ट्रीज का कहना है कि सांघी इंडस्ट्रीज ने गुजरात मार्केट में अच्छा प्रदर्शन किया है और उम्मीद है कि इस निवेश से कंपनी को फायदा होगा।
जेपी ग्रुप को झटका, 25000 एकड़ जमीन वापस
उत्तर प्रदेश सरकार से जेपी ग्रुप को तगड़ा झटका लगा है। उत्तर प्रदेश सरकार ने कंपनी से 25000 एकड़ जमीन वापस ले ली है। उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने जमीन वापस लेने का फैसला किया है। जेपी ग्रुप को ये जमीन सीमेंट फैक्ट्री लगाने के लिए दी गई थी। जेपी ग्रुप के शेयर में आज दबाव देखने को मिला।
डिशमैन फार्मा चढ़ा, शेयर करीब 3% भागा
डिशमैन फार्मा के शेयर में आज करीब 3 फीसदी की तेजी आई। कंपनी के शेयरहोल्डर्स ने बोनस शेयर इश्यू को मंजूरी दे दी है। जिसके बाद शेयर में आज ये तेजी देखने को मिली। 3 मई को बोनस शेयर के एलॉटमेंट पर कंपनी फैसला लेगी। इसके बाद 19 मई को कंपनी की बोर्ड मीटिंग भी होने वाली है।
अरबिंदो फार्मा की दवा को यूएसएफडीए से मंजूरी
अरबिंदो फार्मा को यूएसएफडीए से जेनेरिक दवा इसोमिप्रेजोल मैगनेजियम के मैन्युफैक्चरिंग और बिक्री की मंजूरी मिल गई है। अब कंपनी ये दवा अमेरिकी बाजार में बेच सकती है। इस दवा का इस्तेमाल गैस से जुड़ी बीमारी के लिए किया जाता है। अरबिंदो फार्मा ने इसकी जानकारी आज बीएसई को दी। अरबिंदो फार्मा को इस दवा को मंजूरी मिलना अहम माना जा रहा है।
रिलायंस जियो-रिलायंस कम्युनिकेशंस के बीच सौदा
रिलायंस जियो और रिलायंस कम्युनिकेशंस के बीच स्पेक्ट्रम शेयरिंग सौदे को मंजूरी मिल गई है। नेटवर्क 18 को ये एक्सक्लूसिव जानकारी मिली है। डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकॉम ने सौदे को आज मंजूरी दी। 9 सर्किल में स्पेकट्रम शेयरिंग को मंजूरी मिली है।
रिलायंस कैपिटल बेचेगी बिग एफएम
एडीएजी जल्द ही रेडियो चैनल बिग एफएम बेच सकती है। फिलहाल रिलायंस कैपिटल की 92.7 बिग एफएम में 90 फीसदी हिस्सेदारी है। बिग एफएम का वैल्युएशन करीब 1500 से 1800 करोड़ रुपये के बीच है। रिलायंस कैपिटल लंबे समय से कर्ज कम करने में जुटी है और इसी वजह से कंपनी ने ये कदम उठाया है। कर्ज कम करने के लिए कंपनी अपने नॉन कोर एसेट बेच रही है।
जुर्माने के खिलाफ डीएलएफ की अर्जी
डीएलएफ ने 630 करोड़ रुपये के जुर्माने के मामले में सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दी है। डीएलएफ की अर्जी पर कोर्ट ने सीसीआई और शिकायतकर्ता को नोटिस जारी किया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक सीसीआई ने डीएलएफ को गुड़गांव में अपनी साख का गलत फायदा उठाने का दोषी पाया है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।