Wipro Q1 preview: विप्रो के नतीजे आज आएंगे, प्रॉफिट में 10% की कमी रहने के आसार

Wipro Q1 preview: कंपनी ने पिछले साल इसी अवधि के दौरान 18,252 करोड़ रुपये की आय और 3,232 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। जबकि पिछली तिमाही यानी कि जनवरी-मार्च 2022 की तिमाही में कंपनी ने 3087 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था और इस अवधि में कंपनी की आय 20,860 करोड़ रुपये रही थी

अपडेटेड Jul 20, 2022 पर 6:16 AM
Wipro Result: CNBCTV18 poll के मुताबिक तिमाही आधार पर Q1FY23 के लिए WIPRO की डॉलर आय में इजाफा देखने को मिल सकता है

Wipro Q1 Results: देश की टॉप आईटी कंपनियों में से एक विप्रो जून 2022 तिमाही के अपने नतीजे आज जारी करेगी। बाजार के जानकारों के मुताबिक फिस्कल ईयर 2023 की पहली तिमाही के नतीजे विप्रो के लिए कमजोर रह सकते हैं। इससे पहले IT सेक्टर की दूसरी प्रतिद्वंदी कंपनियों टीसीएस (TCS) और एचसीएल (HCL) के नतीजे भी कमजोर रहे थे।

Wipro के नतीजे कैसे रह सकते हैं?

ब्रोकरेज फर्मों की रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजीम प्रेमजी की कंपनी Wipro का कंसोलिडेटेड प्रॉफिट में साल-दर-साल आधार पर 7-10% की गिरावट देखने को मिल सकती है।


वहीं आमदनी में सालाना आधार पर 14-18% की तेजी रहने की उम्मीद है। कंपनी की डॉलर आय 1% से ज्यादा बढ़ सकती है जबकि मार्जिन पर दबाव संभव है।

ब्रोकरेज फर्मों का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 2,900-3,000 करोड़ रुपए रह सकता है। जबकि कंपनी की कंसोलिडेटेड आय 21,300-21,700 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है।

कंपनी ने पिछले साल इसी अवधि के दौरान 18,252 करोड़ रुपये की आय और 3,232 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। जबकि पिछली तिमाही यानी कि जनवरी-मार्च 2022 की तिमाही में कंपनी ने 3087 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था और इस अवधि में कंपनी की आय 20,860 करोड़ रुपये रही थी।

MS और Kotak के मुताबिक कंपनी का Q2FY23 में गाइडेंस 2.5-4.5% पर रह सकता है। वहीं Wipro और CLSA का अनुमान है कि कंपनी का Q2FY23 गाइडेंस 2-4% रह सकता है।

Yes Bank के शेयर पिछले एक महीने में 9% से ज्यादा चढ़े, क्या लंबे समय से इस स्टॉक में फंसे निवेशकों को निकलने का मौका मिलेगा

क्या कहता है CNBCTV18 Poll?

वहीं CNBCTV18 poll के मुताबिक तिमाही आधार पर Q1FY23 के लिए WIPRO की डॉलर आय में इजाफा देखने को मिल सकता है। कंपनी की डॉलर आय वित्त वर्ष 23 की पहली तिमाही में 275.8 करोड़ डॉलर रह सकती है जबकि पिछली तिमाही में कंपनी की डॉलर आय 272.17 करोड़ डॉलर थी।

वहीं रुपये में देखें तो CNBCTV18 poll के मुताबिक तिमाही आधार पर Q1FY23 में कंपनी की आय 2.56 प्रतिशत बढ़कर 21395 रुपये रहने का अनुमान है जबकि पिछली तिमाही में कंपनी की आय 20860 करोड़ रुपये रही थी। कंपनी का EBIT 16.4% रहने का अनुमान है जबकि पिछली तिमाही में ये 17% था।

विप्रो का स्टॉक मंगलवार को बाजार बंद होने पर 0.22% की बढ़त के साथ 405.65 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।