Get App

यामाहाः स्पोर्ट्सबाइक आर थ्री का रीकॉल

क्लच असेंबली और ऑयल पम्पस में गड़बड़ी की वजह से भारत में 903 आर3 बाइक्स को रीकॉल किया जाएगा।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 01, 2016 पर 11:13 AM
यामाहाः स्पोर्ट्सबाइक आर थ्री का रीकॉल

यामाहा अपनी स्पोर्ट्सबाइक आर 3 का रीकॉल कर रही है। कंपनी ने एक बयान जारी कर कहा है कि क्लच असेंबली और ऑयल पम्पस में गड़बड़ी की वजह से भारत में 903 आर3 बाइक्स को रीकॉल किया जाएगा। इन बाइक्स की जांच और मरम्मत का काम कंपनी मुफ्त में करेगी और इसके लिए बाइक खरीदारों को ऑथराइज्ड डीलर के पास जाना होगा।

ऐसा नहीं है कि किसी ऑटो कंपनी ने पहली बार रीकॉल किया है। आजकल कस्टमर्स का भरोसा जीतने के लिए दिक्कत सामने आते ही ऑटो कंपनियां अक्सर ऐसे रीकॉल करती हैं। दो दिन पहले ही टोयोटा ने भी अपनी हाइब्रिड कार प्रायस का रीकॉल करने की घोषणा की थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें