Get App

इनसाइडर ट्रेडिंग मामले में 5 लोगों पर लगा बैन,Zee Entertainment के शेयरों पर दबाव

पिछले 1 महीनें में 84 फीसदी से ज्यादा भागने को बाद ये शेयर सुर्खियों में रहा है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 28, 2021 पर 6:30 PM
इनसाइडर ट्रेडिंग मामले में 5 लोगों पर लगा बैन,Zee Entertainment के शेयरों पर दबाव

Zee Entertainment इनसाइडर ट्रेडिंग के मामले में 5 लोगों पर सेबी के बैन की पुष्टि के बाद आज सुबह के कारोबार में इस शेयर में 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली। सेबी ने इस मामले में जारी अपने आदेश में कहा है कि इस इनसाइडर ट्रेडिंग मामले में  बीजल शाह (Bijal Shah) गोपाल रितोलिया (Gopal Ritolia), जतिन चावला (Jatin Chawla), गोमती देवी रितोलिया (Gomti Devi Ritolia) और Daljit Chawla पर सिक्योरिटी बाजार में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष किसी भी रूप में कारोबार करने से अगले आदेश तक प्रतिबंध जारी रहेगा। सेबी मामले की अगली सुनवाई में इन पांचो लोगों का पक्ष सुनने के बाद सेबी अगला फैसला लेगी। लेकिन तब तक इस लोगों पर सेबी ये अंतरिम फैसला लागू होगा।

गौरतलब है कि पिछले 1 महीनें में 84 फीसदी से ज्यादा भागने को बाद ये शेयर सुर्खियों में रहा है। इसके सबसे बड़े निवेशक Invesco की मांग है कि कंपनी की ईजीएम बुलाई जानी चाहिए, कंपनी के बोर्ड का पुनर्गठन होना चाहिए और  MD & CEO पुनीत गोयनका को उनके पद से हटाया जाना चाहिए।

हालांकि Invesco Zee Entertainment और Sony के बीच हो रहे डील निगोशिएशन का विरोध नहीं कर रही है। फिलहाल एनएसई पर ये शेयर 10.65 रुपए यानी 3.27 फीसदी की कमजोरी के साथ 311.30 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आज के कारोबार में इसने इंट्राडे में 323.00 का हाई और 312.45 रुपए का लो छुआ है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें