Zerodha के फाउंडर नितिन कामत ने 1 सितंबर को बताया कि उनकी कंपनी सेबी से एसेट मैनेजमेंट कंपनी (AMC) बनाने की सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। देश की सबसे बड़ी डिस्काउंड ब्रोकर कंपनी ने फरवरी 2021 में म्यूचुअल फंड लाइसेंस के लिए अप्लाई किया था। अब सेबी की मंजूरी मिलने के बाद Zerodha कभी भी एसेट मैनेजमेंट कंपनी शुरू कर सकती है।
