आईपीओ मार्केट (IPO Market) के लिए यह साल काफी अच्छा रहा है। जोमैटो, पेटीएम, पारस डिफेंस और नायका जैसे कंपनियों के IPO को निवेशकों से काफी तगड़ा रिस्पॉन्स मिला। कई फर्मों की वैल्यूएशन IPO आने के बाद एक लाख करोड़ रुपये के पार कर गई। वहीं इस साल देश में अब तब 35 कंपनियां यूनिकॉर्न का दर्जा पा चुकी हैं।
