ब्रोकरेज फर्म Zerodha के को-फाउंडर निखिल कामत और Richard Pattle की अगुवाई वाली एसेट मैनेजमेंट कंपनी True Beacon ने नए मल्टी एसेट फंड को लॉन्च किया है। यह इक्विटी में इनवेस्टमेंट के साथ ही टैक्स-फ्री फिक्स्ड इनकम कंपोनेंट में भी इनवेस्टमेंट करेगा।

ब्रोकरेज फर्म Zerodha के को-फाउंडर निखिल कामत और Richard Pattle की अगुवाई वाली एसेट मैनेजमेंट कंपनी True Beacon ने नए मल्टी एसेट फंड को लॉन्च किया है। यह इक्विटी में इनवेस्टमेंट के साथ ही टैक्स-फ्री फिक्स्ड इनकम कंपोनेंट में भी इनवेस्टमेंट करेगा।
True Beacon II फंड की कोशिश कम रिस्क के साथ अच्छा रिटर्न देने की होगी। इसके लिए यह एसेट क्लास के बीच संतुलन बनाएगा।
यह फंड नए इनवेस्टर्स के लिए अच्छा है जो इक्विटी में निवेश करना चाहते हैं। True Beacon II देश की 200 सबसे बड़ी कंपनियों में निवेश कर वैल्यू को बढ़ाएगा और इसके साथ ही सरकार की गारंटी वाले डेट इंस्ट्रूमेंट्स में निवेश कर इनफ्लेशन और वोलैटिलिटी से बचा जाएगा।
True Beacon II के पास लगभग 1,300 करोड़ रुपये के एसेट्स अंडर मैनेजमेंट हैं। इसके क्लाइंट्स में दुनिया भर से 300 से अधिक हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल (HNI) और अल्ट्रा हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल क्लाइंट्स शामिल हैं। कंपनी के पहले फंड True Beacon I ने पिछले वर्ष बेंचमार्क इंडेक्स से लगभग 32 प्रतिशत अधिक रिटर्न दिया था।
कामत ने कहा, "True Beacon II का उद्देश्य अच्छा रिटर्न देने के साथ ही इन्फ्लेशन के प्रेशर को कम करना है। इसके लिए 200 सबसे बड़ी कंपनियों में से निवेश का चयन किया जाएगा। हम हाई-ग्रेड डेट इंस्ट्रूमेंट्स में भी निवेश करेंगे जिससे मार्केट की वोलैटिलिटी से बचा जा सकेगा।"
True Beacon का एक कम कॉस्ट वाली फीस का मॉडल है। इसमें कोई मैनेजमेंट फीस नहीं है और फाइनेंशियल ईयर के अंत में मुनाफे पर 10 प्रतिशत की परफॉर्मेंस फीस देनी होती है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।