Get App

अक्टूबर में टाटा मोटर्स की बिक्री 17% घटी

साल दर साल आधार पर अक्टूबर में टाटा मोटर्स की बिक्री 17 फीसदी घटकर 42819 यूनिट रही।

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 03, 2014 पर 8:40 AM
अक्टूबर में टाटा मोटर्स की बिक्री 17% घटी

अक्टूबर महीने में टाटा मोटर्स की बिक्री में 17 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। साल दर साल आधार पर अक्टूबर में टाटा मोटर्स की बिक्री 17 फीसदी घटकर 42819 यूनिट रही। वहीं सालाना आधार पर अक्टूबर में टाटा मोटर्स की घरेलू बिक्री भी 17 फीसदी घटकर 38760 यूनिट रही।

सालाना आधार पर अक्टूबर में टाटा मोटर्स की कमर्शियल व्हीकल की बिक्री 17 फीसदी घटकर 27249 यूनिट रही। सालाना आधार पर अक्टूबर में टाटा मोटर्स की लाइट कमर्शियल व्हीकल की बिक्री 32 फीसदी घटकर 16897 यूनिट रही।

सालाना आधार पर अक्टूबर में टाटा मोटर्स की पैसेंजर गाड़ियों की बिक्री 19 फीसदी घटकर 11511 यूनिट रही। हालांकि सालाना आधार पर अक्टूबर में टाटा मोटर्स की मीडियम और हैवी कमर्शियल व्हीकल की बिक्री 30 फीसदी बढ़कर 10352 यूनिट रही। लेकिन सालाना आधार पर अक्टूबर में टाटा मोटर्स का एक्सपोर्ट 14 फीसदी घटकर 4059 यूनिट रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें