Get App

अक्टूबर में बजाज ऑटो की बिक्री 8.5% घटी

इस साल अक्टूबर में बजाज ऑटो ने 3.53 लाख गाड़ियां बेची हैं। पिछले साल अक्टूबर में कुल 3.86 लाख गाड़ियां बेची थी।

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 02, 2015 पर 11:05 AM
अक्टूबर में बजाज ऑटो की बिक्री 8.5% घटी

अक्टूबर महीने में बजाज ऑटो की बिक्री में गिरावट देखने को मिली है। साल दर साल आधार पर अक्टूबर महीने में बजाज ऑटो की बिक्री 8.5 फीसदी घटी है। अक्टूबर महीने में बजाज ऑटो ने कुल 3.53 लाख गाड़ियां बेची हैं। पिछले साल अक्टूबर महीने में बजाज ऑटो ने कुल 3.86 लाख गाड़ियां बेची थी।

सालाना आधार पर अक्टूबर महीने में बजाज ऑटो की मोटरसाइकिलों की बिक्री 3.36 लाख यूनिट से घटकर 3.08 लाख यूनिट रही है। सालाना आधार पर अक्टूबर महीने में बजाज ऑटो की 3-व्हीलर गाड़ियों की बिक्री 49,094 यूनिट से घटकर 44,089 यूनिट रही है। सालाना आधार पर अक्टूबर महीने में बजाज ऑटो का एक्सपोर्ट 1.58 लाख यूनिट से घटकर 1.27 लाख यूनिट रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें