Get App

अक्टूबर में मारुति सुजुकी की बिक्री 30% बढ़ी

इस साल अक्टूबर में मारुति सुजुकी ने कुल 1.34 गाड़ियां बेची हैं। पिछले साल अक्टूबर में कुल 1.03 लाख गाड़ियां बेची थी।

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 02, 2015 पर 11:11 AM
अक्टूबर में मारुति सुजुकी की बिक्री 30% बढ़ी

अक्टूबर महीने में मारुति सुजुकी की बिक्री में अच्छी बढ़त देखने को मिली है। साल दर साल आधार पर अक्टूबर महीने में मारुति सुजुकी की बिक्री 30 फीसदी बढ़ी है। अक्टूबर महीने में मारुति सुजुकी ने कुल 1.34 गाड़ियां बेची हैं। पिछले साल अक्टूबर महीने में मारुति सुजुकी ने कुल 1.03 लाख गाड़ियां बेची थी।

सालाना आधार पर अक्टूबर महीने में मारुति सुजुकी की घरेलू बाजार में बिक्री 97,069 यूनिट से बढ़कर 1.2 लाख यूनिट रही है। सालाना आधार पर अक्टूबर महीने में मारुति सुजुकी की कॉम्पैक्ट कारों की बिक्री 37,083 यूनिट से बढ़कर 51,048 यूनिट रही है। सालाना आधार पर अक्टूबर महीने में मारुति सुजुकी का एक्सपोर्ट 6,904 यूनिट से बढ़कर 13,146 यूनिट रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें