अगस्त महीने में अशोक लेलैंड की बिक्री में जोरदार बढ़ोतरी देखने को मिली है। साल दर साल आधार पर अगस्त महीने में अशोक लेलैंड की बिक्री 39 फीसदी बढ़ी है। इस साल अगस्त महीने में अशोक लेलैंड ने कुल 11,544 गाड़ियां बेची हैं। पिछले साल अगस्त महीने में अशोक लेलैंड ने कुल 8,333 गाड़ियां बेची थी।
