Get App

Share Market Crash: ट्रंप के दावे से हाहाकार, Sensex में 600 अंकों की गिरावट, इन 5 बड़ी वजहों से Nifty लाल

Share Market Crash: निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन आज घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) धड़ाम हो गए। ऑटो, पीएसयू बैंकिंग और आईटी सेक्टर की गिरावट ने मार्केट को ऐसा तोड़ा कि फार्मा और मेटल सेक्टर की रौनक भी इसे उबार नहीं पाई। जानिए मार्केट में गिरावट की पांच मुख्य वजह

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Jul 14, 2026 पर 4:34 PM
Share Market Crash: ट्रंप के दावे से हाहाकार, Sensex में 600 अंकों की गिरावट, इन 5 बड़ी वजहों से Nifty लाल
एक कारोबारी दिन पहले 13 जुलाई को सेंसेक्स (Sensex) 47.01 प्वाइंट्स यानी 0.06% के मामूली उछाल के साथ 77,616.40 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 4.10 प्वाइंट्स यानी 0.02% की हल्की बढ़त के साथ 24,211.00 पर बंद हुआ था। आज ये गिरावट के साथ खुले।

Share Market Crash: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावे ने मार्केट को तोड़ दिया है। बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड उछलकर प्रति बैरल $80 के पार जाकर $85 के करीब पहुंचा तो एशियाई बाजारों में कोहराम मच गया। घरेलू मार्केट में भी सेंसेक्स 600 प्वाइंट्स से अधिक फिसल गया तो निफ्टी 24050 के नीचे आ गया। ब्रोडर लेवल पर भी मार्केट में बिकवाली का तेज दबाव दिखा लेकिन स्मॉलकैप स्पेस में कुछ अधिक ही इसकी आंधी चली। निफ्टी मिडकैप 100 आज आधे फीसदी से थोड़ी कम गिरावट के साथ बंद हुआ तो निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 1% से अधिक की गिरावट आई।

इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन आज सेंसेक्स (Sensex) 561.46 प्वाइंट्स यानी 0.72% की फिसलन के साथ 77,054.94 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 158.95 प्वाइंट्स यानी 0.66% की गिरावट के साथ 24,052.05 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 614.92 प्वाइंट्स टूटकर 77,001.48 तक और निफ्टी 187.30 प्वाइंट्स गिरकर 24,023.70 तक आ गया था।

Share Market Crash: ये है वजह

ट्रंप के दावे से मचा कोहराम

अमेरिका-ईरान के बीच सीजफायर टूट चुका है और एक बार फिर दोनों देशों के बीच जंग शुरू हो गई है। लागातर तीन दिनों से अमेरिका ईरान पर हमला कर रहा है तो वहीं ईरान खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिकी ठिकानों को निशाना बना रहा है। वहीं दोबारा शुरू हुए इस जंग के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक हैरान कर देना वाला दावा कर दिया है। उन्होंने कहा कि ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मोजतबा खामेनेई भी '90% खत्म' हो चुके हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें