Get App

Protean eGov Tech Share Price: खरीद की सुनामी, शेयर 20% भागा; लगा अपर सर्किट

Protean eGov Tech Share Price: कंपनी नवंबर 2023 में BSE पर लिस्ट हुई थी। इसका IPO ₹489.95 करोड़ का था। जून 2026 तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 250.45 करोड़ रुपये रहा। इस बीच शुद्ध मुनाफा 5.98 करोड़ रुपये रहा

Ritika Singhअपडेटेड Sep 21, 2026 पर 3:27 PM
Protean eGov Tech Share Price: खरीद की सुनामी, शेयर 20% भागा; लगा अपर सर्किट
Protean eGov Technologies का मार्केट कैप बढ़कर 2300 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है।

Protean eGov Technologies Ltd के शेयरों में 21 सितंबर को ​20 प्रतिशत की तेजी दिखी। BSE पर शेयर 588.05 रुपये पर अपर सर्किट लगा। कंपनी IT सेवाएं देती है। यह कंपनी नागरिकों, निगमों और सरकार के लिए सिटीजन सर्विसेज, ई-गवर्नेंस सॉल्यूशंस, सिस्टम इंटीग्रेशन, बिजनेस प्रोसेस री-इंजीनियरिंग, डेटा सेंटर को-लोकेशन और IT कंसल्टिंग सर्विसेज देती है। कंपनी में पूरी 100 प्रतिशत हिस्सेदारी पब्लिक शेयरहोल्डर्स के पास है।

Protean eGov Technologies नवंबर 2023 में BSE पर लिस्ट हुई थी। इसका IPO ₹489.95 करोड़ का था। IPO के लिए फाइनल इश्यू प्राइस ₹792 प्रति शेयर था। कंपनी का शेयर IPO प्राइस से करीब 26 प्रतिशत नीचे है। कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 2300 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है।

Protean eGov Tech का शेयर 2 साल में 71 प्रतिशत गिरा

शेयर की कीमत एक साल में 35 प्रतिशत नीचे आई है। यह 2 साल में 71 प्रतिशत कमजोर हुआ है। शेयर का बीएसई पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 940 रुपये और एडजस्टेड लो 445 रुपये है। शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। लोअर प्राइस बैंड 20 प्रतिशत की सर्किट लिमिट के साथ 392.05 रुपये है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें