Get App

अगस्त में बजाज ऑटो की बिक्री 2% बढ़ी

इस अगस्त में बजाज ऑटो ने 3.42 लाख गाड़ियां बेची हैं। पिछले साल अगस्त में 3.37 लाख गाड़ियां बेची थी।

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 02, 2015 पर 10:23 AM
अगस्त में बजाज ऑटो की बिक्री 2% बढ़ी

अगस्त महीने में बजाज ऑटो की बिक्री में मामूली बढ़त देखने को मिली है। साल दर साल आधार पर अगस्त महीने में बजाज ऑटो की बिक्री सिर्फ 2 फीसदी की बढ़ी है। इस साल अगस्त महीने में बजाज ऑटो ने कुल 3.42 लाख गाड़ियां बेची हैं। पिछले साल अगस्त महीने में बजाज ऑटो ने कुल 3.37 लाख गाड़ियां बेची थी।

सालाना आधार पर अगस्त महीने में बजाज ऑटो का एक्सपोर्ट 1.75 लाख यूनिट से 4 फीसदी बढ़कर 1.81 लाख यूनिट रहा है। सालाना आधार पर अगस्त महीने में बजाज ऑटो के मोटरसाइकिलों की बिक्री 2.84 लाख यूनिट से 2 फीसदी बढ़कर 2.9 लाख यूनिट रही है।

सालाना आधार पर अगस्त महीने में बजाज ऑटो की 3-व्हीलर गाड़ियों की बिक्री 52,538 यूनिट से 2 फीसदी घटकर 51,529 यूनिट रही है। वहीं सालाना आधार पर अप्रैल-अगस्त के दौरान बजाज ऑटो की कुल बिक्री 16.4 लाख यूनिट से 2 फीसदी बढ़कर 16.8 लाख यूनिट हो गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें