Get App

अगस्त में मारुति सुजुकी की बिक्री 6.4% बढ़ी

अगस्त में मारुति सुजुकी ने 1.18 लाख गाड़ियां बेची जबकि पिछले अगस्त में 1.11 लाख गाड़ियां बेची थी।

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 01, 2015 पर 10:40 AM
अगस्त में मारुति सुजुकी की बिक्री 6.4% बढ़ी

अगस्त महीने में मारुति सुजुकी की बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली है। साल दर साल आधार पर अगस्त महीने में मारुति सुजुकी की बिक्री 6.4 फीसदी बढ़ी है। इस साल अगस्त महीने में मारुति सुजुकी ने कुल 1.18 लाख गाड़ियां बेची हैं। पिछले साल अगस्त महीने में मारुति सुजुकी ने कुल 1.11 लाख गाड़ियां बेची थी।

हालांकि अगस्त महीने में मारुति सुजुकी के एक्सपोर्ट में गिरावट आई है। सालाना आधार पर अगस्त महीने में मारुति सुजुकी का एक्सपोर्ट 12,472 यूनिट से घटकर 11,083 यूनिट रहा है।

सालाना आधार पर अगस्त महीने में मारुति सुजुकी की घरेलू बाजार में बिक्री 98,304 यूनिट से 8.6 फीसदी बढ़कर 1.07 लाख यूनिट रही है। सालाना आधार पर अगस्त महीने में मारुति सुजुकी की पैसेंजर व्हीकल की बिक्री 82,823 यूनिट से 4.4 फीसदी बढ़कर 86,454 यूनिट रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें