Get App

अदानी ग्रुप के खिलाफ सीबीआई जांच

सीबीआई ने अहमदाबाद में स्थित अदानी ग्रुप के खिलाफ प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 25, 2014 पर 9:00 AM
अदानी ग्रुप के खिलाफ सीबीआई जांच

अदानी ग्रुप के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं। सीबीआई ने अहमदाबाद में स्थित अदानी ग्रुप के खिलाफ प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। डायरेक्टर ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) के जरिए सौंपी गई एक रिपोर्ट के आधार पर ये जांच की जा रही है। इस रिपोर्ट में अदानी ग्रुप पर कस्टम ड्यूटी नहीं चुकाने और उसे बढ़ाचढ़ाकर दिखाने का आरोप लगाया गया है।

डीआरआई 2010 से लगातार अदानी ग्रुप की 3 कंपनियों की जांच कर रहा है। इनमें अदानी पावर महाराष्ट्र, अदानी पावर राजस्थान और महाराष्ट्र इस्टर्न ग्रिड पावर ट्रांसमिशन कंपनी शामिल हैं। इन कंपनियों पर आरोप है कि इन्होंने चीन और दक्षिण कोरिया से 3580 करोड़ रुपये के सामान इंपोर्ट किए थे। हालांकि अपने अकाउंट में इंपोर्ट को बढ़ाचढ़ा कर 9000 करोड़ रुपये के पास दिखाया था। जिसके बाद डीआरआई ने अदानी ग्रुप को 5500 करोड़ रुपये का कारण बताओ नोटिस भेजा था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें