Get App

अपोलो टायर्सः मुनाफा 27.4% बढ़ा, आय 12.1% घटी

वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में अपोलो टायर्स का मुनाफा 27.4 फीसदी बढ़कर 290.5 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 11, 2015 पर 2:33 PM
अपोलो टायर्सः मुनाफा 27.4% बढ़ा, आय 12.1% घटी

वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में अपोलो टायर्स का मुनाफा 27.4 फीसदी बढ़कर 290.5 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में अपोलो टायर्स का मुनाफा 228 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में अपोलो टायर्स की आय 12.1 फीसदी घटकर 2845.3 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में अपोलो टायर्स की आय 3235.5 करोड़ रुपये रही थी।

वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में अपोलो टायर्स का एबिटडा 18.3 फीसदी बढ़कर 503 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में अपोलो टायर्स का एबिटडा 425 करोड़ रुपये रहा था।

सालाना आधार पर पहली तिमाही में अपोलो टायर्स का एबिटडा मार्जिन 13.1 फीसदी से बढ़कर 17.7 फीसदी हो गया है।

अपोलो टायर्स के बोर्ड ने 2,000 करोड़ रुपये कर्ज लेने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें