Get App

Mumbai: मुंबई का 2.5 करोड़ रुपये का फ्लैट बना 'धोबी घाट', लोगों ने किए कमेंट

मुंबई के एक कथित लग्जरी रिहायशी टावर की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद नई बहस छिड़ गई है। करोड़ों रुपये के फ्लैट्स वाले इस प्रोजेक्ट की तस्वीर पर लोगों ने अलग-अलग राय दी। किसी ने इसे लग्जरी हाउसिंग पर सवाल बताया, तो किसी ने इसे रोजमर्रा की जरूरतों से जोड़कर देखा

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड Jul 14, 2026 पर 1:57 PM
Mumbai: मुंबई का 2.5 करोड़ रुपये का फ्लैट बना 'धोबी घाट', लोगों ने किए कमेंट
वायरल पोस्ट के बाद इंटरनेट पर लोगों की राय दो हिस्सों में बंट गई।

मुंबई में 'लग्जरी' हाउसिंग को लेकर सोशल मीडिया पर एक नई बहस छिड़ गई है। एक रिहायशी टावर की तस्वीर वायरल होने के बाद लोग करोड़ों रुपये के फ्लैट और उनकी वास्तविक सुविधाओं पर सवाल उठा रहे हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि महंगी कीमत चुकाने के बावजूद कई प्रोजेक्ट्स का बाहरी स्वरूप और डिजाइन उनकी 'लग्जरी' पहचान से मेल नहीं खाता। वहीं, दूसरे पक्ष का मानना है कि किसी इमारत की पहचान सिर्फ उसके बाहरी लुक से नहीं, बल्कि वहां रहने वालों की जरूरतों और सुविधाओं से भी तय होती है।

इसी मुद्दे पर सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग राय सामने आ रही है। यह मामला अब सिर्फ एक तस्वीर तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसने लग्जरी हाउसिंग, बिल्डर्स की योजना और शहरी जीवनशैली को लेकर नई चर्चा छेड़ दी है।

'लग्जरी कम, चॉल जैसा ज्यादा'

X पर Roads of Mumbai नाम के यूजर ने इमारत की तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि बालकनियों और खिड़कियों में सूखते कपड़ों की वजह से पूरी बिल्डिंग का लुक किसी पुरानी चॉल जैसा लग रहा है। पोस्ट में सवाल उठाया गया कि जब लोग करोड़ों रुपये खर्च कर रहे हैं तो बिल्डर हर फ्लोर पर कपड़े सुखाने के लिए अलग जगह क्यों नहीं बनाते।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें