Get App

अप्रैल में टाटा मोटर्स की बिक्री 7% बढ़ी

अप्रैल महीने में टाटा मोटर्स ने कुल 36205 गाड़ियां बेची हैं। वहीं पिछले साल अप्रैल महीने में टाटा मोटर्स ने 33962 गाड़ियां बेची थी।

MoneyControl Newsअपडेटेड May 02, 2015 पर 5:17 PM
अप्रैल में टाटा मोटर्स की बिक्री 7% बढ़ी

अप्रैल महीने में टाटा मोटर्स की बिक्री में मामूली बढ़त देखने को मिली है। साल दर साल आधार पर अप्रैल महीने में टाटा मोटर्स की बिक्री 7 फीसदी बढ़ी है। अप्रैल महीने में टाटा मोटर्स ने कुल 36205 गाड़ियां बेची हैं। वहीं पिछले साल अप्रैल महीने में टाटा मोटर्स ने 33962 गाड़ियां बेची थी।

साल दर साल आधार पर अप्रैल महीने में टाटा मोटर्स की घरेलू बाजार में बिक्री 30740 यूनिट से 5 फीसदी बढ़कर 32419 यूनिट रही। सालाना आधार पर अप्रैल महीने में टाटा मोटर्स का एक्सपोर्ट 3222 यूनिट से 18 फीसदी बढ़कर 3786 यूनिट रहा।

सालाना आधार पर अप्रैल महीने में टाटा मोटर्स की पैसेंजर गाड़ियों की बिक्री 7441 यूनिट से 37 फीसदी बढ़कर 10230 यूनिट रही। हालांकि सालाना आधार पर अप्रैल महीने में टाटा मोटर्स के कमर्शियल व्हीकल की बिक्री 5 फीसदी घटकर 22189 यूनिट रही।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें