Get App

अमेरिकी बाजार 1% की उछाल के साथ बंद

क्रूड में स्थिरता से अमेरिकी बाजार में खरीदारी लौटी और डाओ जोंस में 1 फीसदी तक की बढ़त दर्ज की गई।

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 23, 2015 पर 7:40 AM
अमेरिकी बाजार 1% की उछाल के साथ बंद

क्रूड में स्थिरता से अमेरिकी बाजार कल 1 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए। अमेरिकी बाजार में क्रूड में स्थिरता से बाजार में खरीदारी लौटी और डाओ जोंस में 1 फीसदी तक की बढ़त दर्ज की गई। कैटरपिलर के शेयर में 5 फीसदी मजबूती से बाजार में जोश देखा गया और साथ ही ट्रांसपोर्ट शेयरों में बढ़त से अमेरिकी बाजार को सहारा मिला। यूरोपीय बाजारों में भी क्रूड में स्थिरता से निवेशकों की चिंता कम हुई है और कल मेटल प्रोडक्शन घटने की उम्मीद से माइनिंग शेयर चढ़कर बंद हुए।

अमेरिकी बाजारों में डाओ जोंस 165.65 अंक यानी 0.96 फीसदी की उछाल के साथ 17,417 पर बंद होने में कामयाब रहा और नैस्डेक कम्पोजिट इंडेक्स 32.19 अंक यानी 0.65 फीसदी की बढ़त के साथ 5,001 पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 इंडेक्स 17.82 अंक यानी 0.88 फीसदी की मजबूती के साथ 2,038 पर बंद हुआ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें