Nepal Balen Shah News: नेपाल की राजनीति में युवाओं और Gen-Z के दम पर पारंपरिक पार्टियों को उखाड़ फेंकने वाले प्रधानमंत्री बालेंद्र 'बालेन' शाह अब खुद उसी युवा पीढ़ी के निशाने पर आ गए हैं। जिस पीढ़ी ने उन्हें राजनीतिक बदलाव का प्रतीक मानकर सत्ता के शीर्ष पर बैठाया था आज वही उनके खिलाफ सड़कों पर उतर आई है। नेपाल में हुई आत्मदाह की एक चर्चित घटना, बस्तियों को उजाड़ा जाना और मानवाधिकारों के उल्लंघन के आरोपों ने नेपाल के युवाओं में बालेन शाह सरकार के खिलाफ भारी आक्रोश पैदा कर दिया है। रविवार को काठमांडू में सिंहदरबार सचिवालय के बाहर सैकड़ों लोग इकट्ठा हुए। प्रदर्शनकारियों ने भूमिहीन प्रवासियों के खिलाफ सरकार के बेदखली अभियान, कथित मानवाधिकारों के उल्लंघन और युवा कार्यकर्ताओं के साथ हुए बर्ताव की कड़े शब्दों में आलोचना की।
