Get App

Protean eGov का शेयर 8% टूटा, Q1 में मुनाफा 75% घटा, मार्जिन 2 साल के निचले स्तर पर

Protean eGov Share Price: शेयर आज 8 फीसदी गिरा। शेयर में यह गिरावट कंपनी के तिमाही नतीजों के बाद देखने को मिला। जून तिमाही के मार्जिन पर दबाव दिखा है। ज़्यादा शुरुआती निवेश और लागत बढ़ने (cost inflation) का असर मार्जिन पर पड़ा।

Curated By: Sujata Yadavअपडेटेड Aug 05, 2026 पर 2:45 PM
Protean eGov का शेयर 8% टूटा, Q1 में मुनाफा 75% घटा, मार्जिन 2 साल के निचले स्तर पर
कंपनी ने ऑपरेशन्स से होने वाली आय में सालाना आधार पर 18.9% की बढ़ोतरी के साथ ₹251 करोड़ की आय दर्ज की।

Protean eGov Technologies Share Price: सॉफ्टवेयर एंड आईटी सेक्टर की कंपनी Protean eGov Technologies के शेयर में 5 अगस्त को दबाव देखने को मिला। शेयर आज 8 फीसदी गिरा। शेयर में यह गिरावट कंपनी के तिमाही नतीजों के बाद देखने को मिला। जून तिमाही के मार्जिन पर दबाव दिखा है। ज़्यादा शुरुआती निवेश और लागत बढ़ने (cost inflation) का असर मार्जिन पर पड़ा।

कंपनी ने ऑपरेशन्स से होने वाली आय में सालाना आधार पर 18.9% की बढ़ोतरी के साथ ₹251 करोड़ की आय दर्ज की। हालांकि, ब्याज, टैक्स, डेप्रिसिएशन और अमॉर्टाइजेशन से पहले की कमाई (EBITDA) 26.5% घटकर ₹12.2 करोड़ रह गई, जबकि EBITDA मार्जिन एक साल पहले के 7.85% से घटकर 4.85% हो गया। यह वित्त वर्ष 2024 की दिसंबर तिमाही के बाद से इसका सबसे निचला स्तर है।

नेट प्रॉफ़िट सालाना आधार पर 75.4% घटकर ₹23.9 करोड़ से ₹5.9 करोड़ रह गया। अन्य आय भी एक साल पहले की तिमाही के ₹29 करोड़ से 46% घटकर ₹15 करोड़ रह गई।

कंपनी ने कहा कि कई 'रिक्वेस्ट फ़ॉर प्रपोजल' (RFP)-आधारित मैंडेट्स को लागू करने के लिए किए गए लगभग ₹18 करोड़ के शुरुआती निवेश का असर मुनाफे पर पड़ा। इसने तिमाही के दौरान मार्जिन पर असर डालने वाले एक और कारण के तौर पर जारी भू-राजनीतिक तनाव (geopolitical tensions) के कारण लागत बढ़ने का भी ज़िक्र किया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें