Get App

अल्ट्राटेक सीमेंट: मुनाफा 39.% बढ़ा, आय % बढ़ी

वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में अल्ट्राटेक सीमेंट का मुनाफा 39.4 फीसदी बढ़कर 508 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 20, 2016 पर 2:10 PM
अल्ट्राटेक सीमेंट: मुनाफा 39.% बढ़ा, आय % बढ़ी

वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में अल्ट्राटेक सीमेंट का मुनाफा 39.4 फीसदी बढ़कर 508 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में अल्ट्राटेक सीमेंट का मुनाफा 364.4 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में अल्ट्राटेक सीमेंट की आय 4 फीसदी बढ़कर 5826 करोड़ रुपये हो गई है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में अल्ट्राटेक सीमेंट की आय 5599.3 करोड़ रुपये रही थी। 

वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में अल्ट्राटेक सीमेंट का एबिटा 1122 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में अल्ट्राटेक सीमेंट का एबिटा 957.3 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में अल्ट्राटेक सीमेंट का एबिटा मार्जिन 19.3 फीसदी हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में अल्ट्राटेक सीमेंट का एबिटा एबिटा मार्जिन 17.1 फीसदी रहा था।

वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में अल्ट्राटेक सीमेंट की अन्य आय सालाना आधार पर 32.8 करोड़ रुपये से बढ़कर 53.3 करोड़ रुपये हो गई है।

अल्ट्राटेक सीमेंट का कहना है कि तीसरी तिमाही में सालाना आधार पर कंपनी के वॉल्यूम में 7 फीसदी का उछाल आया है। आगे आने वाले समय में सीमेंट की मांग बढ़ने की उम्मीद है। सरकार का इंफ्रा, हाउसिंग सेक्टर पर फोकस कंपनी के लिए काफी अच्छा है।  

सब समाचार

+ और भी पढ़ें