वित्त वर्ष 2015 की अप्रैल-जून तिमाही में आइडिया का मुनाफा 23.4 फीसदी बढ़कर 728 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में आइडिया का मुनाफा 589.8 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2015 की अप्रैल-जून तिमाही में आइडिया का मुनाफा 23.4 फीसदी बढ़कर 728 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में आइडिया का मुनाफा 589.8 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में आइडिया की आय 7.3 फीसदी बढ़कर 7,561 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की जनवरी-मार्च तिमाही में आइडिया की आय 7,044 करोड़ रुपये रही थी।
तिमाही दर तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में आइडिया की प्रति मिनट कमाई 43.6 पैसे से बढ़कर 45.1 पैसे रही। तिमाही आधार पर पहली तिमाही में आइडिया की औसतन प्रति ग्राहक आय 173 रुपये से बढ़कर 181 रुपये रही।
तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में आइडिया की कुल मिनट 157.1 अरब से बढ़कर 165.2 अरब रही। तिमाही आधार पर पहली तिमाही में आइडिया का यूसेज मिनट 397 मिनट से बढ़कर 401 मिनट रहा।
तिमाही आधार पर पहली तिमाही में आइडिया का एबिटडा 2,230 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,511 करोड़ रुपये रहा। तिमाही आधार पर पहली तिमाही में आइडिया का एबिटडा मार्जिन 31.7 फीसदी से बढ़कर 33.7 फीसदी रहा।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।