Get App

आइडियाः मुनाफा 5.6% घटा, आय 3.7% बढ़ी

तीसरी तिमाही में आइडिया सेल्युलर का मुनाफा 5.6 फीसदी घटकर 764 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 21, 2016 पर 4:21 PM
आइडियाः मुनाफा 5.6% घटा, आय 3.7% बढ़ी

वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में आइडिया सेल्युलर का मुनाफा 5.6 फीसदी घटकर 764 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में आइडिया सेल्युलर का मुनाफा 809.3 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में आइडिया सेल्युलर की आय 3.7 फीसदी बढ़कर 9009 करोड़ रुपये पर पहुंच है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में आइडिया सेल्युलर की आय 8689 करोड़ रुपये रही थी।

तिमाही दर तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में आइडिया सेल्युलर का एबिटडा 3057 करोड़ रुपये से बढ़कर 3128.5 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में आइडिया सेल्युलर का एबिटडा मार्जिन 35.2 फीसदी से घटकर 34.7 फीसदी रहा है।

तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में आइडिया सेल्युलर की औसतन प्रति ग्राहक आय 175 रुपये से बढ़कर 176 रुपये रही है। तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में आइडिया सेल्युलर का औसतन प्रति ग्राहक मिनट यूसेज 386 से बढ़कर 393 रहा है।

तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में आइडिया सेल्युलर की औसतन प्रति मिनट आय 32.70 पैसे से घटकर 31.80 पैसे रही है। तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में आइडिया सेल्युलर का वॉल्यूम 189.5 अरब मिनट से बढ़कर 199.2 अरब मिनट रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें